CBSE 10th Result 2022 Date | CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time (सीबाएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): सीबीएसई 15 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके एक से दो दिन के भीतर कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो सीबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकान पूरा कर लिया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है।
Table of Contents
दो टर्म में आयोजित की गई थी परीक्षा
CBSE 10th Result 2022 Date [Hindi] | कोरोना वायरस के चलते इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी हो चुका है तथा सेकेंड टर्म के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी व प्रैक्टिकल के साथ फर्स्ट व सेकेंड टर्म दोनों में 30 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। किसी भी एक विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
CBSE 10th Result 2022 Date [Hindi] | टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। टॉपर्स को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित व पुरस्कृ करेंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।
सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम 2022 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in जाएं।
- चरण 2. होमपेज पर ‘सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022’ या ‘सीबीएसई 12वीं परिणाम 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3. रिजल्ट लॉग इन पेज पर दिए गए स्थान में बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
- चरण 4. सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 और सीबीएसई 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 5. सीबीएसई परिणाम 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिन्ट आउट ले लें।
पिछले पांच वर्षों में ऐसा रहा पास प्रतिशत
बीते वर्ष कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) आयोजित नहीं कर सका था. जिसके कारण वर्ष 2021 में पास फीसदी 99.04 रहा. अगर साल 2020 की बात करें तो इस साल का पास प्रतिशत 91.46% रहा था. साल 2019 में 91.10 फीसदी छात्रों ने बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में सफलता पाई थी. पिछले पांच वर्षों में 10वीं क्लास का सबसे कम पास प्रतिशत 2018 में रहा था. जो कि 86.7 प्रतिशत था. वर्ष 2017 में 93.12% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की थी. ये आंकड़े अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स से लिए गए. ABP News इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है.
■ Also Read | Assam HS Result 2022 [Hindi] | जारी हुए असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम, ahsec.assam.gov.in, से करें चेक
CBSE Board Result 2022 – यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी
बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने हाल ही में परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया था। इसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है। खंड 1 यानी गंगा में स्कूल सेक्शन को रखा गया है। छात्र यहां रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें बर्ड ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से लिंक किया है, यहां कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आप यहां सबसे पहले देख सकेंगे।
CBSE 10th Result 2022 Date | CBSE रिजल्ट में देरी क्यों
दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जब रिजल्ट तैयार करता है तो इसमें कई तरह की सावधानियां बरती जाती हैं। ताकि जब स्टूडेंट्स को मार्कशीट मिले तो इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। क्योंकि इसकी वजह से स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ता है। दफ्तरों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं। इसके साथ ही बोर्ड को यह भी तय करना है कि फाइनल नतीजों में पहले टर्म के रिजल्ट को कितना वेटेज देना है? इस पर भी मंथन चल रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि अब चूंकि इस बार 12वीं टर्म-2 परीक्षाएं 15 जून तक चलीं, ऐसे में रिजल्ट तैयार होने में कम से कम एक महीने का वक्त तो लग ही जाता है। यही कारण है कि इस बार नतीजों के आने में देरी हो रही है।
■ Also Read | NEET UG ADMIT CARD 2022 Released: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए, ऐसे करें डाऊनलोड
35 लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार
अधिकारियों ने बताया कि CBSE 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा 2022 में लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 21 लाख और 12वीं की परीक्षा में 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मई तक चली थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 जून तक थीं।
पास होने के लिए 30% अंक लाना जरूरी
CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों का न्यूनतम 30 फीसदी अंक होना जरूरी है। 10वीं और 12वीं के जिन छात्रों के मार्क्स अपेक्षा अनुरूप नहीं आएंगे, वे कॉपी स्क्रूटनी करा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये का शुल्क चुकाना होता है। इसके अलावा यदि छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
Leave a Reply