Earth Hour Day 2023 [Hindi]: क्यों मनाया जाता है अर्थ आवर डे, क्या है इसका उद्देश्य?

Earth Hour Day 2023 [Hindi] रात 8.30 से 9.30 तक लाइट्स रखें ऑफ
Spread the love

Earth Hour Day 2023 [Hindi]: दुनिया में हर साल अर्थ आवर डे (Earth Hour Day 2023) मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature/World Wide Fund) की तरफ से हर साल मार्च के महीने में आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे का आयोजन किया जाता है। इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद कर देते हैं। इसका मकसद धरती को बेहतर बनाने के लिए एकजुटता का संदेश देना होता है। आइए जानते हैं अर्थ आवर डे से जुड़ी खास बातें…

क्या होता है अर्थ आवर

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था की तरफ से हर साल दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया जाता है। इसके तहत दुनियाभर के करोड़ों लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से इसे अर्थ आवर कहा जाता है। इस साल अर्थ आवर आज यानी 25 मार्च, 2023 को रात 8:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, तो रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच घरों और कार्यस्थलों के बिजली उपकरणों को बंद रख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा। 

क्या है अर्थ आवर डे (Earth Hour Day in Hindi) का उद्देश्य

अर्थ आवर डे मनाने के पीछे मुख्य वजह ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है। इसके साथ ही प्रकृति के नुकसान को रोकना और मानव जाति के भविष्य को बेहतर बनाना है। इसके आयोजन के माध्यम से दुनियाभर के लोगों को हर दिन प्रकृति को होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके अलावा प्रकृति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

सैकड़ों देशों का मिल रहा सहयोग

Earth Hour Day 2023 [Hindi]: अर्थ आवर अभियान को 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है। अब यह दुनिया में एक बहुत बड़ा अभियान बन चुका है। दुनियाभर के करोड़ों लोग हर साल इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। अर्थ आवर डे के दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की बिजली को बंद कर दिया जाता है। बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की भी बचत होती है।

■ Also Read: World Animal Day: Date, History, Celebration, Theme, Events, Quotes and Messages

आज रात 8.30 से 9.30 तक एक घंटे तक लाइट्स रखें ऑफ

अर्थ ऑवर पूरी दुनिया में मनाया जाता है जिसमें लोगों से अपील की जाती है कि वे अपनी स्वेच्छा से एक घंटे तक लाइट्स ऑफ कर दें। अर्थ ऑवर हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को होता है और इस वर्ष 25 मार्च को स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे, 190 से अधिक देशों के लाखों लोगों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम लोगों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है जिसमें एक घंटे के लिए अपने घरों और कार्यालयों में सभी रोशनी और बिजली के उपकरणों को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

कब हुई अर्थ आवर की शुरुआत (History)

अर्थ आवर की अवधारणा 2007 में उत्पन्न हुई, जब विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) सिडनी और उसके सहयोगियों ने जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक प्रतीकात्मक लाइट-आउट कार्यक्रम शुरू किया। उद्घाटन समारोह 31 मार्च, 2007 को स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे सिडनी में आयोजित किया गया था, जहां लोगों को एक घंटे के लिए अपने घर के लाइट्स को ऑप  करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। अगले वर्ष, इस कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली और फिर अर्थ आवर  29 मार्च, 2008 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर के लाखों लोगों ने भाग लिया। तब से, अर्थ आवर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है।

Also Read: World TB Day [Hindi]: क्षयरोग एक जानलेवा बीमारी है पर लाईलाज नहीं, जानें इसकी अचूक दवा

Earth Hour Day 2023 [Hindi]: क्यों खास है अर्थ आवर

Earth Hour Day 2023 [Hindi]: अर्थ आवर कार्यक्रम अपनी स्थापना के बाद से काफी बढ़ गया है और अब वैश्विक देशों के समर्थक इसमें भाग लेते हैं। पूरी दुनिया के कई देश हमारे ग्रह और इसके निवासियों के बेहतर भविष्य की बेहतरी के लिए एक साथ आ रहे हैं। अब अपने 17वें वर्ष में, अर्थ आवर एक सकारात्मक पर्यावरण परिवर्तन के लिए एक साधारण लाइट-आउट से एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में विकसित हुआ है। यह आयोजन लोगों की सामूहिक शक्ति और उनके कार्यों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से दुनिया को बचाने का एक मंच बन गया है। आयोजन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अर्थ आवर का उद्देश्य दुनिया भर में व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण की रक्षा के लिए सार्थक सहयोग  करने और सभी के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Earth Hour Day 2023 [Hindi]: क्यों मनाया जाता है अर्थ आवर डे, क्या है इसका उद्देश्य? दिल्ली ने बचाई 279 मेगावाट बिजली

अर्थ आवर पर दिल्लीवासियों ने रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक लोग अपने घरों व कार्य स्थलों की लाइटें व अन्य बिजली उपकरण बंद रखा। दिल्लीवासियों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 108 यूनिट ज्यादा बिजली की बचत की। पिछले वर्ष दिल्लीवासियों ने 171 मेगावाट बिजली बचाई थी। इस बार 279 मेगावाट की बचत की। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बांबे सब अर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (बीएसईएस) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही थी।

धरती को स्वच्छ, हरित और सस्टेनेबल प्लानेट बनाना ही समय की मांग

आज, धरती को स्वच्छ, हरित और सस्टेनेबल प्लानेट बनाना समय की मांग है और इसके लिए हम सभी को एक जुट होकर कार्य करने की जरूरत है। आज, मार्केटिंग में सही संदेश के साथ एक व्यापक समूह को लक्षित करने और उन तक पहुंचने की क्षमता है और अपने आने वाले कल को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सस्टेनेबल बनाने के लिए हमें इसका लाभ उठाना चाहिए। मार्केटिंग की दुनिया में सस्टेनेबल कल की यह पहल 2007 में ही आर्थ आवर के साथ शुरू हो गई थी। यह पर्यावरण के मुद्दों को संबोधित करने और वैश्विक समुदाय को शामिल करने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा एक जन आंदोलन है। हर साल, इस पहल के तहत देश – विदेश के नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे ऊर्जा की बचत करने के लिए हर मार्च के तीसरे शनिवार को एक घंटे के लिए बिजली की खपत बंद कर दें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.