GATE Exam Result 2022: गेट टेस्ट रिजल्ट जारी, gate.iitkgp.ac पर करें चेक

GATE 2022 Result [Hindi] ऐसे देखें गेट 2022 रिजल्ट (GATE 2022 Result)
Spread the love

GATE Exam Result 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एग्जाम रिजल्ट जारी आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac पर जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए भर्ती-सह-प्रवेश परीक्षा देश भर में हल साल आयोजित की जाती है. इस साल खड़गपुर द्वारा गेट परीक्षा (GATE Exam 2022)  5 फरवरी से 13 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में GATE 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी. लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे. स्टूडेंट्स लंबे समय से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे.

गेट परीक्षा क्या है?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) भारत में आयोजित एक परीक्षा है जो मुख्य रूप से मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। GATE 2022 का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और छह अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड – GATE, विभाग की ओर से किया जाता है।

GATE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा

आईआईटी खड़गपुर की ओर से GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परिणाम से पहले आईआईटी खड़गपुर ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं।

GATE Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड

GATE 2022 के परिणाम जारी हो गए हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने स्कोरकार्ड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आईआईटी खड़गपुर छात्रों को स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2022 को जारी करेगा। छात्र इससे पहले अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसे संभाल कर रखें। गेट के स्कोरकार्ड की वैद्यता 3 वर्षों के लिए होगी। 

■ यह भी पढ़ें: GATE Admit Card 2022: गेट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस प्रकार करें डाउनलोड

ऐसे देखें गेट 2022 रिजल्ट (How To Check GATE 2022 Result)

1.गेट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं.

2.“गेट 2022 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें.

3.नामांकन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.

4.गेट 2022 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए GATE परिणाम 2022 का प्रिंटआउट लें.

जिन उम्मीदवारों ने GATE 2022 कटऑफ के न्यूनतम मानदंडों को पूरा किया है, वे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश में भी अध्ययन कर सकते हैं. सिंगापुर और जर्मनी जैसे देशों के विश्वविद्यालय अपने देश में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट स्कोर स्वीकार करते हैं. स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए 21 मार्च तक का इंतजार करना होगा. स्कोर कार्ड की जानकारी पहले ही दे दी गई थी.

GATE Exam Result 2022 | गेट 2022 – इस वर्ष नया क्या है

  • इस साल, IIT खड़गपुर ने GATE 2022 के लिए दो नए पेपर पेश किए हैं। इस साल पेश किए गए नए पेपर नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग हैं।
  • परीक्षा संचालन प्राधिकरण ने कुछ क्षेत्रों में GATE 2022 परीक्षा केंद्रों को कम कर दिया है।
  • एक या दो पेपर में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार को केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। एक से अधिक आवेदनों के मामले में, केवल एक ही स्वीकार किया जाएगा और शेष आवेदनों को भुगतान किए गए शुल्क की वापसी के बिना अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार में केंद्र सरकार में ग्रुप ए स्तर के पदों पर सीधी भर्ती, यानी सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेली), सीनियर रिसर्च ऑफिसर (क्रिप्टो) और सीनियर रिसर्च ऑफिसर (एस एंड टी) गेट स्कोर के आधार पर की जा रही है।
  • एक से अधिक पेपर के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग GATE 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • भूविज्ञान एवं भूभौतिकी (जीजी), मानविकी तथा सामाजिक विज्ञान (एक्सएच) एवं वास्तुकला और योजना (एआर) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग स्कोर और रैंकिंग प्रदान की जाएगी।
  • सीई, सीएस, ईसी, ईई और एमई पेपर कई सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, एक उम्मीदवार को केवल एक निर्दिष्ट सत्र में उपस्थित होने की अनुमति है
  • परिणाम घोषित होने के बाद आवेदकों को GATE 2022 स्कोरकार्ड सुरक्षित रूप से रखना चाहिए।
  • ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक सामान्य उम्मीदवारों की तुलना में 90% है।

गेट बायोटेक्नोलॉजी (GATE 2022 Biotechnology) क्वालीफाईंग कट-ऑफ मार्क्स

  • जनरल – 35.5
  • ओबीसी- 31.9
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी – 23.6

बता दें कि इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए हर साल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे क्रैक कर छात्र M.Tech एडमिशन या PSU भर्तियों में शामिल होने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

Credit: TEACHING PATHSHALA

इसलिए आयोजित की जाती है गेट परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, गेट की परीक्षा इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए आयोजित होती है. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित है, जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के लिए आयोजित की जाती है. गेट का एग्जाम उच्च शिक्षा विभाग, एमएचआरडी यानी मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार और एनसीबी यानी राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.