GATE 2023 Admit Card Download: गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड को लेकर बड़ी खबर। आइआइटी कानपुर ने गेट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए गेट 2023 एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख को बढ़ा दिया है। संस्थान द्वारा आज, 3 जनवरी को जारी अपडेट के मुताबिक उम्मीदवार अब 9 जनवरी से अपना हॉल टिकट परीक्षा पोर्टल, gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपना गेट प्रवेश पत्र 2023 परीक्षा शुरू होने की तिथि यानि 4 फरवरी तक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने विवरण जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि को भरकर सबमिट करना होगा। बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर द्वारा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को किया जाना प्रस्तावित है।
Table of Contents
गेट एग्जाम 2023 डेट क्या है?
आईआईटी गेट परीक्षा 4 फरवरी से शुरू हो रही है. अलग-अलग विषयों के लिए गेट एग्जाम डेट हैं- 4, 5, 11 और 12 फरवरी. पूरा गेट एग्जाम शेड्यूल 2023 यहां चेक कर सकते हैं. ये परीक्षा 29 पेपर्स के लिए होगी. एक कैंडिडेट अधिकतम दो पेपर के एग्जाम दे सकते हैं. हर पेपर 100 मार्क्स का होगा. परीक्षा में दो सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे- एक जेनरल एप्टीट्यूड, जो सबके लिए समान होगा. दूसरा आपकी स्ट्रीम, जैसे- मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, आदि. एग्जाम की प्रैक्टिस के लिए आईआईटी कानपुर गेट एग्जाम मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर चुका है. आप इसकी प्रैक्टिस जरूर कर लें
आपको बता दें कि 4,5,11 और 12 फरवरी को गेट 2023 की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आंसर की 21 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 22 से 25 फरवरी 2023 तक का समय दिया जाएगा।
गेट 2023 अवलोकन (GATE 2023 Overview)
शीर्षक | विवरण |
परीक्षा का नाम | ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) |
लोकप्रिय नाम | गेट (GATE) |
आयोजक संस्था | आईआईआर कानपुर (आईआईटी कानपुर) |
गेट 2023 वेबसाइट (GATE 2023 Website) | gate.iitkgp.ac.in |
प्रशासक संस्थान | आईआईएससी बेंगलुरु और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से |
परीक्षा का उद्देश्य | M.E./M.Tech/Ph.D प्रोग्रामों में प्रवेश और पीएसयू भर्ती के लिए अर्हता परीक्षा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा की विधि | कंप्यूटर आधारित मोड |
परीक्षा अवधि | 180 मिनट (03 घंटे) |
परीक्षा की आवृत्ति | वार्षिक |
परीक्षा शहरों की कुल संख्या | 195 (06 अंतरराष्ट्रीय केंद्र) |
गेट पेपर्स की संख्या | 29 (दो नए विषय के पेपर जोड़े गए) |
प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या | 65 |
परीक्षा के कुल अंक | 100 |
गेट स्कोर/ग्रेड की वैधता | 03 वर्ष |
GATE 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड।
- इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
■ Also Read: RRB Group D Score Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड हुआ रिलीज, 10 जनवरी से शुरू PET परीक्षा
GATE 2023 Admit Card: गेट एग्जाम पैटर्न
गेट 2023 के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और आयोजन कुल 29 विषयों/पेपरों के लिए किया जाएगा। क्वेश्चन पेपर में जनरल एप्टीट्यूड और कैंडीडेट द्वारा चुने गए विषय/पेपर से 10+55=65) प्रश्न पूछे जाएंगे। इन क्वेश्चंस का नेचर मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चंस (एमएसक्यू) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एनएटी) होंगे। जनरल एप्टीयूड के लिए अधिकतम अंक 15 और सब्जेक्ट के लिए 85 अंक निर्धारित हैं।
Leave a Reply