International Day of Girl Child [Hindi]: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व?

International Day of Girl Child [Hindi] Theme, Quotes, History, Aim
Spread the love

International Day of Girl Child [Hindi]: इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सके. दुनियाभर में हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सबसे पहले साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। 

अंतर्राष्ट्रीय बालिक दिवस 2023 की थीम (Theme for International Day of Girl Child)

इस साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 की थीम ‘”Invest in Girls’ Rights: Our Leadership, Our Well-being” रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की सबसे पहली पहल एक गैर-सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी।  इस संगठन ने ‘क्योंकि में एक लड़की हूं’ नाम से एक कैंपेन शुरू किया। इसके बाद इस अभियान को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया।जिसके बाद कनाडा सरकार ने इस प्रस्ताव को 55वीं आम सभा में रखा। आखिरकार संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव 19 दिसंबर, 2011 को पारित हो गया और इस दिन को मनाने के लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना।

क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं?

स्कूलों में लीगल स्टडी एक आवश्यक विषय के रूप में बच्चों को जरूर पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे एक ओर एक स्तर तक आने से पहले लोग इनका इस्तेमाल करना सीख जाएं. साथ ही बचपन से ही सही और गलत का ज्ञान सभी बालक-बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा व शारीरिक शिक्षा का ज्ञान देना अनिवार्य कर देना चाहिए जिससे बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न होना पड़े.

Also Read | Children’s Day Celebrated as Pandit Jawaharlal Nehru

अंतरराष्ट्रीय बालिक दिवस मनाने का उद्देश्य (Aim of International Day of Girl Child)

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना है. अपने अधिकारों के लिए, अपनी सुरक्षा और बराबरी के लिए. जिससे वो आने वाली सभी चुनौतियों और परेशानियों का डटकर मुकाबला कर पाएं. यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है, जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है.

International Day of Girl Child [Hindi] Theme, Quotes, History, Aim

संयुक्त राष्ट्र संघ ने की ये अपील

संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों, नीति निर्माताओं और हितधारकों से लड़कियों के बीच असामना मिटाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा निवेश और पॉलिसी बनाने की अपील की है। साथ ही बड़े-बड़े उद्योगों में भी महिलाओं को उच्च पदों पर रखने की बात की गई है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र ने दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भी लोगों से आगे आने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों के सामने आने वाले मुद्दों जैसे शिक्षा, पोषण, बाल विवाह, कानूनी अधिकार और चिकित्सा अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हर वर्ष थीम का चयन किया जाता है।

Also Read | International Day of Girl Child: Who Is Helping Girls to Get Deserved Respect?

Essay on the International Day of the Girl Child [Hindi]

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर 50 से अधिक देशों के द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की ओर लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। विश्व के सभी देशों में स्त्री को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

Girls Child Day Essay in Hindi FAQ’s

Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब है?

हर साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस स्त्री की परेशानियों के बारे में लोगों को जागरूक करने और समाज में स्त्री को पुरुष के बराबर का सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Q. भारत में बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में बालिका दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है, मगर यह राष्ट्र के अवसर पर मनाया जाता है।

Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब से मनाया जा रहा है?

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2011 से मनाया जा रहा है। इसे 2008 में राष्ट्र संघ में पेश किया गया था जिसके बाद स्त्री की स्थिति के बारे में हर किसी को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 50 से अधिक देशों में मनाने का ऐलान किया गया।

Happy International Day of the Girl Child 2023 Quotes [Hindi]

  • नजरिए को बदलो, नजारे बदल जायेंगे। बेटियों को मौका दो, बुराई कम नजर आयेंगे।।
  • नारी है नारायणी, परिवार की कल्याणी |
  • बेटी बचाओ और जीवन सजाओ, बेटी पढ़ाओ और खुशहाली बढ़ाओ |
  • बेटी बोझ नहीं सम्मान है, बेटी गीता और कुरान है ||
  • घर की प्यारी सी मुस्कान है, बेटी मां-बाप की जान है |

निष्कर्ष

दोस्तों पोस्ट के जरिए हमने जाना कि, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध (International Day of Girl Child) क्या। हमारे द्वारा बेहद ही आसान भाषा में यह समझाने का प्रयास किया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस विश्व की सभी स्त्री को सम्मान दिलाने और पुरुष के बराबर का दर्जा समाज में देने के लिए मनाया जाता है। यदि पोस्ट से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें कंमेट करें। उत्तर देने में हमें बेहद ही खुशी होगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.

International Day of Girl Child [Hindi]: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व?
International Day of Girl Child [Hindi]: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व?