JEE Main Admit Card 2022 Session 2 [Hindi] | एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 ऐसे डाउनलोड करें?

JEE Main Admit Card 2022 Session 2
Spread the love

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 सेशन 2 जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा 22 जुलाई से जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 सेशन 2 उपलब्ध करा दिया गया है। एनटीए जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए जन्मतिथि और आवेदन संख्या की आवश्यकता होगी। पहले डोमेस्टिक जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 सेशन 2 रिलीज की तारीख और समय (NTA JEE Mains admit card 2022 release date and time) की पहले ही सूचना दी गई थी कि 21 जुलाई को जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, लेकिन इसे मध्य रात्रि के बाद जारी किया जा सकता। एनटीए जेईई मेन्स हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करने का सीधा लिंक jeemain.nta.nic.in पर अपडेट किया गया है।

JEE Main Admit Card 2022 | जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड – ओवरव्यू

ब्योराविवरण
जेईई एडमिट कार्ड रिलीज डेटसेशन 1- जारी
सेशन 2- 19 जुलाई, 2022
जेईई मेन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरणआवेदन संख्यापासवर्ड/जन्म तिथि
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण विवरणउम्मीदवार का नामजेईई मेन रोल नंबरपेपरआवंटित परीक्षा केंद्रपरीक्षा की तिथि और समयपरीक्षा के दिन पालन किये जाने वाले दिशानिर्देश
संपर्क विवरणAddress – C20 1A/8, Sector – 62, IITK outreach centre, Noida – 201309.Helpline Number – 91 7703859909 / 91 8076535482Email ID – [email protected]
परीक्षा शहरों की संख्याभारतीय परीक्षा केंद्र – 501भारत के बाहर परीक्षा केंद्र – 25
जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथिसत्र 1 (जून) – 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून 2022सत्र 2 (जुलाई) – 21, 22, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2022
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संगत ब्राउज़रInternet Explorer, Firefox or Chrome

एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  • जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • कैंडिडेट एक्टिविटी में Download Admit Card for Paper 1 of JEE (Main) 2022 Session 2 (एडमिट कार्ड का लिंक) पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें, और दी गई सिक्योरिटी पिन डालने के बाद
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डिस्प्ले पर दिखाई देगा।
  • छात्रों को भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड और प्रिंट आउट लेना होगा।

JEE Main Admit Card 2022| आ चुका है सेशन 1 का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के पहले सेशन का रिजल्ट 11 जुलाई को जारी कर दिया था, जिसमें 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। एनटीए के अनुसार, जेईई-मेन 2022 के प्रथम संस्करण में सबसे अधिक शीर्ष स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों में तेलंगाना से चार और आंध्र प्रदेश के तीन छात्र शामिल हैं। तेलंगाना से शीर्ष स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में जस्ती यश्वनाथ वी वी एस, रूपेश बियानी, अनिकेत चट्टोपाध्याय और धीरज कुररुकुंदा हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश से शीर्ष स्कोर हासिल करने वालों में कोयायाना सुहास, पी रवि किशोर और पोलीशेट्टी कार्तिकेय हैं।

JEE Main 2022: एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइंस

  1. जेईई मेन 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले रिपोर्ट करें। जिन लोगों को यात्रा करने की आवश्यकता है उन्हें आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उन्हें परीक्षा में देर न हो।
  2. जेईई मेन 2022 सत्र 2 के एडमिट कार्ड को एनटीए द्वारा निर्देशित पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य सामग्री के साथ परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
  3. छात्रों को सभी COVID-19 नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है।

परीक्षा शेड्यूल में आया बदलाव

जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा के शेड्यूल में कुछ बदलाव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले जहां परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होने जा रही थी अब सत्र 2 के लिए परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। NTA ने परीक्षा से 3 दिन पहले यानी 21 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  

Also Read | CBSE 10th Result 2022 Date [Hindi] | 15 जुलाई को जारी हो सकते हैं सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम

JEE MAIN Session 2 Admit Card: एनटीए ने जारी किया था नोटिस

एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जेईई मेन सेशन-2 की तारीखों में बदलाव कर दिया था। इसका कारण छात्रों को तैयारी का समय देना बताया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया था। इसके साथ ही नोटिस में परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख भी बता दी गई थी। बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 का परिणाम पहले ही जारी कर दिया  है।

Admit Card Direct Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर कोई दिक्कत आती है तो छात्र 011-40759000 पर फोन कर या [email protected] पर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं। 

इन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के लिए करना होगा इंतजार

गौरतलब है कि कुछ एग्जाम के लिए बाद में एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इसमें वो स्टूडेंट भी शामिल हैं जिन्होंने भारत से बाहर परीक्षा केंद्र चुना है. इसके अलावा जेईई मेन पेपर-2 (बी आर्क बी प्लानिंग) के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.