JEE Mains 2022 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 (JEE Main 2022) की परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। जेईई मेन 2022 सेशन 1 के लिए अभ्यर्थी 1 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया jeemain.nta.nic.in पर प्रारंभ है।
जेईई मेन सेशन 1 (अप्रैल सेशन) का आयोजन 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 2 (मई सेशन) की परीक्षाएँ 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को आयोजित की जाएँगी। जेईई मेन 2022 आवेदन फॉर्म डेट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।
Table of Contents
JEE Mains 2022 – हाइलाइट्स
ब्यौरा | विवरण |
परीक्षा का नाम | ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (जेईई मेन) |
आयोजक निकाय | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) |
परीक्षा का उद्देश्य | एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में एडमिशन और जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए क्वालिफाइंग परीक्षा |
कैटेगरी | अंडरग्रेजुएट परीक्षा |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
सत्रों की संख्या | 2 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेब पोर्टल | jeemain.nic.in and nta.ac.in |
जेईई मेन परीक्षा तारीख 2022 (JEE Mains 2022 Exam Date)
एनटीए जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीख सभी सत्रों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी कर दी है।
■ Also Read: UGC NET Result 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जेईई मेन 2022 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश कार्यक्रमों की समय-सीमा के साथ अपडेट रहने के लिए जेईई परीक्षा तिथि की जांच करनी चाहिए। छात्र नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2022 से कार्यक्रम पता कर सकते हैं-
ईवेंट | जेईई मेन डेट्स 2022 (संभावित) |
आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी | 1 मार्च को जारी |
जेईई मेन ब्रोशर की उपलब्धता | जारी |
जेईई मेन 2022 पंजीकरण की शुरुआत | 1 मार्च, 2022 |
जेईई मेन 2022 आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च, 2022 सायं 5.00 बजे तक |
जेईई मेन 2022 आवेदन करेक्शन की तारीख | जारी की जानी है |
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड की तारीख | जारी की जानी है |
जेईई मेन 2022 परीक्षा तारीख | सेशन 1 (अप्रैल सेशन)- 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल, 2022सेशन 2 (मई सेशन)- 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 |
जेईई मेन 2022 रिजल्ट तारीख | जारी की जानी है |
नटीए जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (JEE Mains 2022 Registration Form) कैसे भरें
जेईई मेन आवेदन पत्र को भरने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
- चरण 1 – पंजीकरण – सबसे पहले, उम्मीदवारों को बेसिक डिटेल्स जैसे ईमेल आईडी, संपर्क नंबर और नाम प्रदान करके जेईई मेन 2022 (jeemain.nta.nic.in) पंजीकरण पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को एक पासवर्ड भी बनाना होगा और साथ ही सुरक्षा सवालों (security questions) के जवाब देने होंगे। सफल पंजीकरण हो जाने पर, एक यूनिक जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन नंबर जेनेरेट होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रख लें क्योंकि इसका उपयोग आगे के सभी लॉगिन के लिए किया जाएगा।
- चरण 2 – आवेदन पत्र भरना – अगले चरण में, उम्मीदवारों को जनरेट हुई आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अकाउंट में लॉग इन करना होगा और सभी आवश्यक विवरण सब्मिट करने होंगे।
- चरण 3 – दस्तावेजों को अपलोड करना: दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- चरण 4 – आवेदन शुल्क का भुगतान – इस स्टेप में कैंडिडेट्स को एनटीए जेईई मेन 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। भुगतान करने के लिए, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि विकल्प चुनें और निर्देशों का पालन करें।
- चरण 5 – कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट – अंत में, सफल भुगतान करने के बाद, उम्मीदवारों को जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना चाहिए।
चाहिए होंगे यह डॉक्युमेंट्स
फोटो | फाइल का आकार | फाइल फॉर्मेट |
फोटो, जिसमें उम्मीदवार के नाम और खींचे जाने की तारीख का नीचे उल्लेख हो | 10 KB से 200 KB तक | JPEG/JPG |
उम्मीदवार के हस्ताक्षर | 4KB से 30 KB तक | JPEG/JPG |
12 वीं कक्षा का एडमिट कार्ड / मार्कशीट / सर्टिफिकेट | 50KB से 300 KB तक | पीडीएफ |
जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2022
उम्मीदवारों को जेईई पेपर के पैटर्न को पहले से ही समझने में मदद प्रदान करने के लिए अधिकारी जेईई मेन 2022 परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में परीक्षा का मोड, अवधि, पूछे जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या, प्रश्नों का प्रकार, पेपर का कठिनता स्तर आदि जैसे विवरण शामिल हैं।
■ Also Read: Jee Main 2022 की दिनांक की हुई घोषणा | दो चरणों में होगी परीक्षा; यहाँ करे Registration
इन भाषाओं में आयोजित होगा जेईई मेन एग्जाम
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जेईई मेन 2022 भारतीय भाषाओं, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू के अलावा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में भी आयोजित किया जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 2020, 2021 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए या 2022 में परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र जेईई मेन परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 2019 में 12वीं पास की है, वे परीक्षा नहीं दे सकते हैं। अगर आयु सीमा की बात करें तो जेईई मेन के लिए उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
- जेईई मेन 2022 पंजीकरण की शुरुआत- 1 मार्च, 2022
- जेईई मेन्स 2022- 31 मार्च, 2022 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि
- जेईई मेन परीक्षा तिथि 2022 सत्र 1 – 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2022
- सत्र 2 – 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2022
सुधार विंडों किया जाएगा एक्टिवेट
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेईई मेन 2022 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो का विकल्प मुहैया कराएगा। अगर उम्मीदवारों से आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करते समय कोई गलती हो गई हो तो वे इसमें सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित से सामान्य श्रेणी में परिवर्तन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को एक निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Leave a Reply