Ads

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026  स्टॉल बुकिंग शुरू, 31 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Avatar photo

Published on:

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, 31 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026: देश की राजधानी में अगले साल आयोजित होने वाले दुनिया के प्रतिष्ठित पुस्तक आयोजनों में से एक नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के लिए स्टॉल और खाली स्थान की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।

हर साल हज़ारों पुस्तक प्रेमी, लेखक और प्रकाशक इस मेले का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में यह आयोजन साहित्य और ज्ञान के आदान-प्रदान का एक बड़ा मंच बन जाता है।

इस बहुप्रतीक्षित मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। समय पर आवेदन करना ज़रूरी है, क्योंकि सीमित स्थान होने के कारण स्टॉल आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाता है।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 से जुड़े मुख्य बिंदु: 

  • 16 फरवरी 2026 से स्टॉल की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
  • 31 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
  • 54वां संस्करण 16–24 जनवरी 2027 तक आयोजित
  • स्थान: प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (हॉल 2–6)
  • शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजन
  • आयोजन में India Trade Promotion Organisation (ITPO) सह-आयोजक और वेन्यू पार्टनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।
  • यहां बच्चों के लिए खास गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, वहीं एक विशेष थीम पर आधारित आकर्षक पवेलियन भी दर्शकों का ध्यान खींचेंगे।
  • “लेखक कोना” जैसी पहल के माध्यम से पाठकों को अपने पसंदीदा लेखकों से सीधे मुलाकात और संवाद का अवसर मिलेगा, 
  • प्रकाशकों के लिए नेटवर्किंग और व्यावसायिक अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : New Delhi World Book Fair 2026: From January 10 at Bharat Mandapam, Free Entry, Complete Details on Theme and Guest of Honour

54वां विश्व पुस्तक मेला जनवरी 2027 में भारत मंडपम में सजेगा ज्ञान का महाकुंभ

विश्व पुस्तक मेले का 54वां संस्करण अगले वर्ष 16 से 24 जनवरी 2027 तक राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 से 6 में आयोजित किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन एक बार फिर देश-विदेश के प्रकाशकों, लेखकों और पुस्तक प्रेमियों को एक मंच पर लेकर आएगा।

यह मेला शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में India Trade Promotion Organisation (ITPO) सह-आयोजक और वेन्यू पार्टनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो व्यवस्थाओं और आयोजन स्थल के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में साहित्य, शिक्षा, शोध और प्रकाशन जगत से जुड़े कई प्रमुख नाम शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल किताबों का उत्सव है, बल्कि विचारों, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी बड़ा मंच

नौ दिनों तक सजेगा साहित्य और संस्कृति का उत्सव

यह नौ दिवसीय मेला साहित्य, कला और संस्कृति का अनोखा संगम पेश करेगा। यहां बच्चों के लिए खास गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, वहीं एक विशेष थीम पर आधारित आकर्षक पवेलियन भी दर्शकों का ध्यान खींचेंगे। “लेखक कोना” जैसी पहल के माध्यम से पाठकों को अपने पसंदीदा लेखकों से सीधे मुलाकात और संवाद का अवसर मिलेगा, जो इस आयोजन को और भी खास बना देता है।

पिछले पांच दशकों से यह मेला वैश्विक प्रकाशन जगत के कैलेंडर का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। आज भारत दुनिया के अग्रणी प्रकाशन देशों में अपनी मज़बूत पहचान बना चुका है, और यह आयोजन उसी प्रगति का उत्सव भी है।

यह मेला केवल पाठकों के लिए लाखों-करोड़ों पुस्तकों का खज़ाना नहीं है, बल्कि प्रकाशकों और प्रदर्शकों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों की तलाश, नेटवर्किंग और नए शीर्षकों के प्रचार-प्रसार का एक बड़ा मंच भी है।

इच्छुक प्रकाशक, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संगठन समय सीमा समाप्त होने से पहले आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं, ताकि वे इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बन सकें।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला ज्ञान, संस्कार और सही दिशा

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला जैसे आयोजन सिर्फ किताबों की बिक्री नहीं, बल्कि सीखने, सोचने और समझ को गहराई देने का सुनहरा अवसर होते हैं, लेकिन तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी बताते हैं कि, किताबों की असली कीमत तब है जब वे हमें सही आध्यात्मिक ज्ञान, मज़बूत संस्कार और जीवन जीने की स्पष्ट दिशा दें।  प्रमाणित धर्मग्रंथों का सही अर्थ समझकर ही इंसान अपना जीवन संवार सकता है और समाज में शांति व सद्भाव ला सकता है। ऐसी कौन सी पुस्तक है जो मानव जीवन के मूल उद्देश्य से अवगत कराए यह जानने के लिए  संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीने की राह’ अवश्य पढ़ें।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 से संबंधित मुख्य FAQs 

Q1. नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 स्टॉल बुकिंग कब से शुरू हुई है?

16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

31 मार्च 2026 तक पंजीकरण किया जा सकता है।

Q3. मेला कब आयोजित होगा?

16 से 24 जनवरी 2027 तक 

Q4. आयोजन स्थल कहां है?

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 से 6 में।

Q5. मेले के प्रमुख आकर्षण क्या हैं?

बच्चों की गतिविधियां, थीम पवेलियन, ‘लेखक कोना’ और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की भागीदारी।

Join WhatsApp

Join Now

Samachar Khabar

Samachar Khabar - Stay updated on Automobile, Jobs, Education, Health, Politics, and Tech, Sports, Business, World News with the Latest News and Trends

Ads

Latest Stories

Leave a Comment