Paavo Nurmi Games [Hindi] | नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में तय की 89.30 मीटर की दूरी, अपने ही ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा

Paavo Nurmi Games [Hindi] पावो नूरमी गेम्स में तय की 89.30 मीटर की दूरी
Spread the love

तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra gold medal) ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बावजूद इसके वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। हरियाणा के लाल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फिनलैंड में हो रहे पावो नुरमी गेम्स (Paavo Nurmi Games) के दौरान उन्होंने 89.03 मीटर लंबा थ्रो फेंका, इससे पहले उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था, जिसके बूते उन्हें पिछले साल ओलिंपिक में गोल्ड मिला था।

भारत के नीरज चोपड़ा तकरीबन दस महीने बाद अपनी पहली प्रतिस्पर्धा के दौरान पावो नूरमी गेम्सों में बेहतर देने में सफल रहे हैं. वह लगभग 90 मीटर के निशान को छूने में कामयाब रहे हैं, जिसे भाला फेंक की दुनिया में स्वर्ण पदक माना जाता है. फिलहाल इस दौरान ग्रेनाडा के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पाया है.

क्या है पावो नुरमी खेल

पावो नुरमी गर्मियों में फिनलैंड की शीर्ष ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता है. पावो नुरमी खेलों की प्रतियोगिता 1957 से हर साल आयोजित की जाती है.पावो नुरमी खेलों का नाम प्रसिद्ध फिनिश मध्य और लंबी दूरी के धावक के नाम पर रखा गया है. यह एक विश्व एथलेटिक्स कान्टिनेंटल टूर गोल्ड सीरीज इवेंट है, जो डायमंड लीग मीटिंग्स के बाहर सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है.

■ Also Read | Why National Sports Day is Celebrated- Theme of National Sports Day

नीरज को मिला दूसरा स्थान

Paavo Nurmi Games [Hindi] | नीरज का यह 10 महीने के बाद पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य रहे। नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया। नीरज ने भले ही अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन वह फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।

Paavo Nurmi Games [Hindi] | गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा

पावो नुरमी गेम्स (Paavo Nurmi Games) में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बावजूद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने से चूक गए. फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

Paavo Nurmi Games [Hindi] | ओलंपिक्स के बाद बढ़ गया था वजन

नीरज ने ओलंपिक्स के बाद करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया था। हालांकि अब उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद फिटनेस हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा की नजरें अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने पर गड़ी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। देखना होगा कि नीरज राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में क्या कमाल करते हैं। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होंगे। 

अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स

नीरज का अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में 15 से 24 जुलाई के बीच है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होना है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद कहा था कि उनका अगला लक्ष्य देश के लिए कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.