Punjab Board Class 8 Result 2022 [Declared] | पंजाब बोर्ड की 8वीं की परीक्षा में इस साल 98.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। PSEB Class 8 Result 2022 Released: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड कक्षा 8 के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। इस साल PSEB 8वीं परीक्षा में 9 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट (PSEB 8th Result 2022) में कुल 98.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। PSEB कक्षा 8 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।
PSEB 8th Result 2022 इन स्टेप्स से करें चेक
- स्टेप 1: छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि सबमिट करें।
- स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।
ये हैं टॉपर्स के नाम (Punjab Board Class 8 Toppers)
- रैंक 1: मनप्रीत सिंह, बरनाला – 600/600
- रैंक 2: हिमानी सिंह, होशियारपुर – 596/600
- रैंक 3: करमणप्रीत कौर, अमृतसर – 596/600
PSEB 8th Result 2022 – Direct Link to check
बता दें कि बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा में करीब 3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
■ Also Read | ESIC MTS Result 2022 [Hindi] | जारी हुआ ESIC MTS 2022 फेज 1 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, और मेरिट लिस्ट
PSEB Result Class 8th 2022
सभी छात्र अपने रोल नम्बर या नाम से अपना Punjab Board Aathvin ka Result देख सकते हैं। नीचे लिस्ट में डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देखें।
websites | direct link |
pseb.ac.in | check here |
examresults.net | check here |
results.gov.in | check here |
punjab.indiaresults.com | check here |
लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर
इस बार के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. कुल 98.70 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की, वहीं लड़कों का कुल पास प्रतिशत रहा 97.86 प्रतिशत. ट्रांसजेंडर का कुल पास प्रतिशत 100 परसेंट गया.
■ Also Read | ICAI CA Inter Result 2021 [Declared]: यहां से चेक करे अपना परिणाम
किस जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर
पठानकोट जिले के नतीजे 99.36 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर रहे. इसके बाद कपूरथला 99.16 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रहा होशियारपुर जिला 99.02 प्रतिशत के साथ. संगरूर जिले ने 96.76 प्रतिशत के साथ आखिरी स्थान पाया.
जल्द जारी होंगे पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे
पंजाब बोर्ड ने 23 दिन के भीतर नतीजे घोषित किए हैं. वहीं 10वीं-12वीं के नतीजे भी अभी जारी होने हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट 10 से 15 जून के बीच परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. पंजाब बोर्ड की तरफ से 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट की ऑफिशियल घोषणा की जाएगी.
Leave a Reply