RRB Group D Score Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) ने ग्रुप डी परिणाम जारी करने के बाद अब स्कोरकार्ड भी रिलीज कर दिया है। उम्मीदवार संबंधित जोन की आधिकारिक वेबसाइटों से ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार 1 जनवरी, 2023 तक अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर एंटर करके उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना Normalized अंक और शॉर्ट-लिस्टिंग का स्टेटस देख सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि स्कोर कार्ड देखने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2023 है। इसके बाद लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अभ्यर्थी चाहें तो कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की भी मदद ले सकते हैं।
Table of Contents
17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक हुई थी परीक्षा
RRB Group D Score Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक किया गया था। यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। वहीं, अब सीबीटी चरण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पीईटी राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। यह PET राउंड जनवरी में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB Group D Score Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- सबसे पहले RRB की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद वेबलिंक टू व्यू स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज कर लॉगिन करें.
- परीक्षा का स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें.
RRB Group D Result 2022 Roll Number Wise
रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे डायरेक्ट लिंक और पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताई गई है RRB Group D Result 2022 in Hindi जहां से अभ्यर्थी सभी जोन वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
■ Also Read: HTET Result 2022 [Hindi]: जारी हुआ हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, bseh.org.in पर करें चेक
- Railway Group D Result 2022 Roll Number Wise चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट चेक करने के लिए सभी जोन वाइज अलग-अलग लिंक नीचे दिए गए हैं।
- अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए जिस जान से फॉर्म भरा है उस पर क्लिक करें।
- अब आपको सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप से पूछी गई जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी।
- अभ्यर्थी यहां अपनी जानकारी दर्ज कर नीचे दी गई सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाले।
■ Also Read: IIT JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates: जेईई मेंस की परीक्षा की डेट हुई जारी, ऐसे भरे अपना फॉर्म
RRB Group D Score Card 2022: यहां भी निकली भर्ती
भारतीय नौसेना में अग्निवीर पद पर बंपर भर्ती चल रही है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से भारतीय नौसेना में 1400 पद भरे जाएंगे. ये भर्ती सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट के माध्यम से होगी. इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 28 दिसंबर 2022 है. वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक हों लेकिन अभी तक अप्लाई न कर पाए हों, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. ऐसा करने के लिए इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – joinindiannavy.gov.in.
Leave a Reply