Sarkari Naukri

RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 जारी: रेलवे में 5810 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी व एग्जाम डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 20 अक्टूबर 2025 को RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 (CEN 06/2025) जारी कर दिया है। भारतीय रेलवे में ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती अभियान एक बड़ा अवसर लेकर आया है। कुल 5810 पदों पर भर्तियां की जाएंगी जो देशभर के विभिन्न रेलवे ज़ोन्स और प्रोडक्शन यूनिट्स में की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने रीजनल RRB पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2025-26: मुख्य बिंदु

  • भर्ती बोर्ड: Railway Recruitment Board (RRB)
  • भर्ती नाम: Non-Technical Popular Categories (Graduate Level) – CEN 06/2025
  • कुल रिक्तियां: 5810
  • आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2025
  • मॉडिफिकेशन विंडो: 23 नवंबर से 2 दिसंबर 2025
  • स्क्राइब डिटेल्स सबमिशन: 3 से 7 दिसंबर 2025
  • एग्ज़ाम लेवल: राज्य स्तरीय
  • सेलेक्शन प्रोसेस: CBT-1, CBT-2, स्किल/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (01 जनवरी 2026 तक)

RRB NTPC Graduate 2025: पदों का विवरण

रेलवे ने कुल 5810 ग्रेजुएट स्तर की वैकेंसी घोषित की हैं। इनमें प्रमुख पद शामिल हैं:

  • Goods Train Manager – 3416 पद
  • Station Master – 615 पद
  • Chief Commercial cum Ticket Supervisor – 161 पद
  • Junior Accounts Assistant cum Typist – 921 पद
  • Senior Clerk cum Typist – 638 पद
  • Traffic Assistant – 59 पद

सभी पदों पर भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में की जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

Click to Download RRB NTPC Graduate Notification 2025 [Official English PDF]

Click to Download RRB NTPC Graduate Notification 2025 [Official Hindi PDF]

RRB NTPC Graduate Eligibility 2025: योग्यता व शैक्षणिक पात्रता

  • सभी उम्मीदवारों के पास 20 नवंबर 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • जो उम्मीदवार अभी अपने अंतिम वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • क्लर्क या अकाउंट असिस्टेंट जैसे पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग प्रवीणता अनिवार्य है।

Also Read: RRB NTPC Admit Card 2025: यहाँ से करें डाउनलोड, परीक्षा की पूरी जानकारी

आयु सीमा व आयु में छूट (As on 01.01.2026)

  • उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RRB NTPC Graduate 2025 : आवेदन प्रक्रिया व फीस

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, दस्तावेज़ अपलोड और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

फीस विवरण:

  • सामान्य / ओबीसी उम्मीदवार: ₹500 (जिसमें से ₹400 पहले CBT में उपस्थित होने पर रिफंड होंगे)
  • SC / ST / PwBD / महिला / अल्पसंख्यक / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग: ₹250 (पूरा ₹250 रिफंड होगा)
  • भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम : नेट बैंकिंग, UPI या कार्ड से किया जा सकेगा।

Aadhaar Verification के नियम

RRB ने उम्मीदवारों के लिए आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) को अनिवार्य किया है। उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड और 10वीं सर्टिफिकेट में समान होना चाहिए। इसके अलावा, आधार में फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा अपडेट होना आवश्यक है, ताकि आवेदन सत्यापन में कोई समस्या न हो।

RRB NTPC Graduate Exam Date 2025

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, RRB NTPC Graduate Exam 2025-26 दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कई चरणों में ली जाएगी। इसमें दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT-1 और CBT-2) होंगी, जिनके बाद संबंधित पदों के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट कराया जाएगा।

RRB NTPC Graduate 2025 : चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB NTPC Graduate भर्ती की चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • Goods Train Manager, Chief Commercial Supervisor: CBT-1 और CBT-2
  • Clerk एवं Account Assistant पद: CBT-1, CBT-2, Typing Skill Test
  • Station Master: CBT-1, CBT-2, CBAT (Computer-Based Aptitude Test)

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

RRB NTPC Salary 2025: वेतनमान और भत्ते

सभी ग्रेजुएट पदों के लिए वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार निर्धारित है।

  • Chief Commercial cum Ticket Supervisor – ₹35,400
  • Station Master – ₹35,400
  • Goods Train Manager – ₹29,200
  • Junior Accounts Assistant cum Typist – ₹29,200
  • Senior Clerk cum Typist – ₹29,200
  • Traffic Assistant – ₹25,500

इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को HRA, DA, Transport Allowance सहित अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

रीजन-वाइज RRB वेबसाइट्स

उम्मीदवार अपने ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन व अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Image: Times of India

मुख्य ज़ोन – अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिकंदराबाद, बेंगलुरु आदि।

उदाहरण के लिए: www.rrbcdg.gov.in

रेलवे भर्ती 2025: करियर बनाने का बड़ा अवसर

भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता संस्थान है और RRB NTPC Graduate Recruitment 2025-26 इसके अंतर्गत आने वाला एक प्रतिष्ठित अवसर है। यह भर्ती न केवल स्थिर सरकारी नौकरी देती है, बल्कि आकर्षक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और दीर्घकालिक करियर स्थायित्व भी प्रदान करती है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह समय है अपने सपनों की सरकारी नौकरी पाने का ; 20 नवंबर 2025 तक आवेदन का मौका जरूर लें।

अध्यात्मिक मार्गदर्शन: तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सत्संग से सीखें जीवन का वास्तविक उद्देश्य

शिक्षा का असली महत्व केवल नौकरी तक सीमित नहीं होना चाहिए। वास्तविक शिक्षा हमारे चरित्र और व्यवहार में परिलक्षित होनी चाहिए। आज समाज में कई ऐसे लोग हैं जो पढ़े-लिखे हैं, पर भ्रष्टाचार, नशा या अंधविश्वास जैसी बुरी प्रथाओं का पालन करते हैं।

इसीलिए हमें तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सत्संग की विशेष आवश्यकता है, जो हमें सही मार्ग पर चलना और शास्त्रानुसार भक्ति करना सिखाएँ। गीता जी (अध्याय 4, श्लोक 34) में भी बताया गया है कि तत्वदर्शी संत की शरण में आने से, नाम दीक्षा लेने से, हमारी सभी बुराइयाँ जैसे नशा, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा, चोरी और अंधविश्वास समाप्त हो जाती हैं।

तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी हमें शास्त्रों के अनुसार भक्ति करना सिखाते हैं, जिससे हमारी आत्मा शुद्ध होती है और जीवन का वास्तविक लक्ष्य प्राप्त होता है।

अधिक जानकारी और सत्संग देखने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagatgururampalji.org और YouTube चैनल Sant Rampal Ji Maharaj पर विजिट कर सकते हैं।

FAQs on RRB NTPC Graduate Notification 2025-26

Q1: RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 कब जारी हुआ और कितनी रिक्तियां हैं?

RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 20 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ। इसमें कुल 5810 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध हैं, जैसे Station Master, Goods Train Manager और Clerk।

Q2: RRB NTPC Graduate 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

RRB NTPC Graduate 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है।

Q3: RRB NTPC Graduate 2025-26 के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है, आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों अनुसार छूट मिलेगी।

Q4: RRB NTPC Graduate 2025-26 में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, Typing Skill Test/CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Q5: RRB NTPC Graduate 2025-26 के पोस्ट और वेतनमान क्या हैं?

ग्रेजुएट स्तर के प्रमुख पद हैं Station Master, Goods Train Manager, Clerk, Ticket Supervisor। वेतन ₹25,500 से ₹35,400 तक 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय है।

Samachar Khabar

Samachar Khabar - Stay updated on Automobile, Jobs, Education, Health, Politics, and Tech, Sports, Business, World News with the Latest News and Trends

Recent Posts

Bank Holidays in November 2025: RBI Confirms 11-Day Closures Across India | Full State-Wise List Inside

The Reserve Bank of India (RBI) has released the official list of bank holidays for November 2025, confirming that both… Read More

8 hours ago

A Day of Pride and Unity: India Celebrates Formation Day as Delhi Leads with Grand Red Fort Festivities

November 1 turned into a vibrant celebration across India as eight states and the national capital marked their Foundation Day… Read More

12 hours ago

Halloween 2025: Unveiling the 2,000-Year-Old Secrets Behind the World’s Spookiest Night

As 31 October 2025 approached, the festival of Halloween was set to captivate millions around the globe,  not just with… Read More

12 hours ago

WBCHSE HS 3rd Semester Result 2025-26 Out: 93.72% Students Pass, Check Scores at result.wb.gov.in

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) has officially declared the Higher Secondary (HS) 3rd Semester Result 2025-26… Read More

1 day ago

Indira Gandhi Death Anniversary 2025: Remembering the Iron Lady Who Forged India’s Unity, Strength & Self-Respect

Indira Gandhi Death Anniversary 2025: On 31 October 2025, India marks the 41st death anniversary of Indira Gandhi , the… Read More

2 days ago

Delhi Metro Red Line Chaos: 90-Minute Signal Failure Brings Rush Hour to a Standstill, Commuters Fume Across Stations

Friday morning turned out to be a nightmare for thousands of commuters on the Delhi Metro Red Line, as a… Read More

2 days ago

This website uses cookies.