Taj Mahotsav Agra in Hindi: ताज महोत्सव आगरा में आयोजित होने वाला एक वार्षिक दस दिवसीय उत्सव है जिसे हर साल फरवरी के महीने में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ताज महोत्सव आगरा में ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित शिल्पग्राम में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित, ताज महोत्सव मुख्य रूप से देश की समृद्ध कला और शिल्प, संस्कृति, भोजन, नृत्य और संगीत के प्रचार के लिए समर्पित है। वास्तव में, यह शिल्पकारों के साथ-साथ कला, संगीत और देश भर के व्यंजनों को पर्यटकों के सामने लाता है। ताज महोत्सव एक सांस्कृतिक उत्सव है जिसे बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है जो भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के भी बड़ी संख्या में अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है।
Table of Contents
ताज महोत्सव का आयोजन
भारतीय पर्यटन विभाग द्वारा हर साल इस उत्सव का आयोजन किया जाता है. इस उत्सव में बड़ी संख्या में सैलानी और भारतीय पर्यटक घूमने आते हैं. इस उत्सव का एक अहम मकसद स्थानीय शिल्पकारों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने हेतु एक मंच प्रदान कराना भी है. यहां आपको कई कलाकृतियां एवम अन्य सामान बेहद रियायती दामों पर मिल सकते हैं.
1992 से हो रहा ताज महोत्सव (History of Taj Mahotsav Agra)
आगरा में बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण ताज महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। 2020 में ताज महोत्सव का आखिरी बार आयोजन हुआ था। अब दो साल के बाद हो रहे ताज महोत्सव के लिए लोगों में न केवल इंतजार है, बल्कि क्रेज भी है। वर्ष 1992 से महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। साल 2007, 2012, 2017 और अब 2022 में चुनाव के कारण ताज महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है।
हर साल होती है ताज महोत्सव में अलग-अलग थीम
हर साल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है.बकायदा ताज महोत्सव की कमेटी भी बनी हुई है.हर साल अलग-अलग थीम पर ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है.पिछली साल 2020 में ताज महोत्सव कोविड़ (Covid) की वजह से नहीं हो पाया था.इसके साथ ही 2021 में भी ताज महोत्सव आयोजन की अनुमति नहीं मिली.लेकिन जैसे-जैसे कोरोना (corona) छटा अब ताज महोत्सव फिर से अपनी चमक बिखेरने को तैयार है .
अब तक यह रही है ताज महोत्सव की थीम
- 2019 में – परंपरा .
- 2018 में – धरोहर .
- 2017 में – विरासत .
- 2016 में – हम एक संस्कृति अनेक.
- 2015 में – संस्कृति का सतरंगी उत्सव.
Taj Mahotsav Agra: कैसे जीतें 10 हजार रुपए का ईनाम
आपको 10 हजार रुपए का ईनाम जीतने के लिए आगरा प्रर्यटन विभाग के कार्यलय 64 ताज रोड पर 20 दिसंबर तक स्वरचित थीम भेजने होगी. यदि ताज महोत्सव 2022 के लिए आपकी थीम स्लेक्ट होती है, तो विभाग की ओर से आपको 10 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा. आप 20 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपनी थीम कार्यलय में जमा करा सकते है. फ़ूड फेस्टिवल इस महोत्सव में फ़ूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा, इस फ़ूड फेस्टिवल में महोत्सव घूमने आने वाले पर्यटक भारत के विभिन्न राज्यों के खाने का स्वाद ले सकेंगे।

ताज महोत्सव की खासियत
दुनियाभर में आगरा की पहचान ताजमहल से है. साल भर यहां लोग ताज की दीदार करने आते रहते हैं लेकिन ताज महोत्सव के दौरान यहां का माहौल और खास हो जाता था. 10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव में तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, बॉलीवुड नाइट, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का लोग लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते थे. ताजमहल के नजदीक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित किया जाता है. जिसका मकसद दुनिया भर के पर्यटकों को यहां की शान-ओ-शौकत से रुबरू कराना है.
Taj Mahotsav Agra: ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम
ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ताज महोस्तव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जानते हैं। कार्निवल में कई संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन, नाटक आदि आयोजित किए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध कलाकार इस महोत्सव में गायकी और कला का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं। पर्यटक यहां प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर्स को और कॉमेडियन को भी सुन सकते हैं।
20 से 29 मार्च तक ताजमहोत्सव 2022
इस बार शिल्पग्राम में 20 से 29 मार्च तक ताजमहोत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग थीम रखी गई है। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत का कहना है कि ताजमहोत्सव की तिथि और थीम तय हो चुकी है, चुनाव आयोग को अनुमति लेने के लिए पत्र भेजा गया है। जिससे ताजमहोत्सव की तैयारी शुरू कराई जा सके।
ताजमहल की है अलग बात
वैलेंटाइन डे को बीते अभी चंद दिन ही हुए हैं ऐसे में ताजमहल जैसे प्रेम की मिसाल को देखने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है. ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में करवाया था. ताजमहल को वास्तु और भवन निर्माण कला का अनुपम नमूना माना जाता है.
■ Also Read: World Radio Day: 13 फरवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व
प्यार की वास्तविक गहराइयों को समझने वाले ताजमहल के दीदार को उसी रूप में लेते हैं जिस तरह एक हिन्दू धर्म को मानने वाले के लिए चार धाम और एक मुसलमान के लिए हज यात्रा. ताजमहल मात्र एक इमारत नहीं भारत का गौरव है. इसकी खूबसूरती से दूर रह पाना किसी के लिए भी मुश्किल है और सिर्फ ताजमहल ही नहीं आगरा अपनी कई अन्य इमारतों के लिए भी प्रसिद्ध है.
ताज महोत्सव का उद्देश्य – Aim of Taj Mahotsav in Hindi
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय द्वारा ताजमहल के पूर्वी गेट के पास आयोजित किये जाने वाले ताज महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन का बढ़ावा देना और 18 वीं और 19 वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के परिदृश्य को चिह्नित करने वाली नवाबी शैली को फिर से जीवित करना है। 1992 से हर साल मनाया जाने वाला यह त्यौहार भारत की कला, शिल्प, नृत्य, संगीत और व्यंजनों की जीवंतता को दर्शाता है। जिसमे मुगल युग और उसके शाही साम्राज्यों की प्राचीन यादें गूंज उठती है।
ताज महोत्सव क्यों मनाया जाता है?
आगरा पर्यटन विभाग टूरिज्म बढ़ाने के लिए हर वर्ष ताज महोत्सव का आयोजन करता है। टूरिज्म बढ़ने से देश की आय में वृद्धि होती है। जिस देश में टूरिज्म बढ़ता है उस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होती है।
■ Also Read: Rahul Bajaj Passed Away: बजाज स्कूटर को घर घर पहुंचाने वाले उद्योगपति राहुल बजाज का हुआ निधन
टूरिज्म बढ़ने के लिए आगरा पर्यटन विभाग हर वर्ष एक थीम जारी करती है। वर्ष 2015 में ताज महोत्सव की थीम “संस्कृति का सतरंगी उत्सव” थी, तो वही 2016 में ताज महोत्सव की थीम “हम एक संस्कृति अनेक” नाम दिया गया था। 2017 में ताज महोत्सव की थीम “विरासत” रखा गया था। तो वही 2018 और 2019 की थीम ‘धरोहर’ और ‘परंपरा’ रखा गया। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना महामारी को देखते हुए ताज महोत्सव का आयोजन किया गया था।

ताज महोत्सव की विशेषताएं – Features of Taj Mahotsav in Hindi
यह फेस्टिवल शॉपहोलिक्स के लिए भी सही जगह, जिसमे पर्यटक आभूषण, पारंपरिक लोक पोशाक, मन-उड़ाने वाले चित्र और शोपीस, लैंप और विदेशी फर्नीचर जैसी चीजों की शोपिंग कर सकते है हैं। ताज महोत्सव विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों को उनके शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक परम मंच प्रदान करता है। भारत में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 400 लोगों को अपने जीवंत काम को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
ताज महोत्सव के कार्यक्रम – Taj Mahotsav Events in Hindi

10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव की शुरुआत जुलूस के साथ होती है, जिसमें हाथियों और ऊंटों, ढोल पीटने वालों, लोक कलाकारों और मास्टर कारीगरों को शामिल किया जाता है। इसके बाद आगे आने वाले 10 दिनों तक ताज महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
Leave a Reply