UP Board Result 2022 [Hindi] | जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट , जानें टॉपर्स के नाम और ऐसे करें चेक रिजल्ट

UP Board Result 2022 [Hindi] जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
Spread the love

UP Board 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 आज, 18 जून, 2022 को घोषित कर दिया गया। ठीक 2 बजे अपने निर्धारित समय पर परिणाम जारी किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने एक दिन पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यूपी बोर्ड रिजल्ट्स 18 जून को जारी होंगे। छात्र अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां बने रहें।

27 टॉपरों में 19 लड़कियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने फिर से खुद को साबित किया है। टॉपर्स की सूची में 27 में से 19 लड़कियां हैं। टॉप 10 में लड़कियों का प्रतिशत 70 फीसदी से ज्यादा है।  

प्रिंस पटेल ने किया टॉप 

दसवीं के परीक्षा परिणामों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी है। उन्होंने 97.67% नंबर हासिल करके टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा रहीं।

up board result live: 88.25 प्रतिशत रहा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.25 प्रतिशत रहा। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 न्यूज़ अपडेट – यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतज़ार कर रहे छात्रों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 तैयार करने के बाद जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 18 जून 2022 को यूपी रिजल्ट कक्षा 10 और 12 जारी किया।

Also Read | RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 : जारी हुआ रिजल्ट, यहां से चेक करें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यह भी सुनने में आ रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 (UP Board High school result 2022) और यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम (UP Board intermediate result 2022) छात्रों के पंजीकृत ईमेल पर भेजे जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहली बार होगा जब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 छात्र के ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51,92,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 27,81,654 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जबकि 24,11,035 छात्रों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

UPMSP Class 10, 12 Result 2022: ऐसे चेक करें

1. UPMSP की आध‍िकार‍िक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
2. दिये गए रिजल्‍ट लिंक 10वीं या 12वीं पर क्‍ल‍िक करें.
3. अपना रोल नंबर एंटर करें.
4. स्‍कूल कोर्ड दर्ज करें.
5. सबमिट करें और आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा. 

बारहवीं का थ्योरी विषयों का ग्रेडिंग सिस्टम

अंकों की रेंजग्रेड प्वॉइंट्स 
91 से 10010
81 से 909
71 से 808
61 से 707
51 से 606
41 से 50 5
33 से 40 4


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.