UP Election Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में लौट रही हैयोगी सरकार, पंजाब में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका

UP Exit Poll 2022 [Hindi] उत्तर प्रदेश में लौट रही है योगी सरकार, लेकिन पंजाब..
Spread the love

UP Exit Poll 2022 News In Hindi: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। यूपी के एग्जिट पोल फिर से भाजपा सरकार की ओर इशारा कर रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 246 सीटें, सपा को 138 सीटें, बसपा को 12 सीटें मिलती दिख रही है। विधानसभा की कुल 403 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 202 है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान ज्‍यादातर एग्जिट पोल लगा रहे हैं। उत्‍तराखंड को लेकर एग्जिट पोल थोड़ा बंटे हैं। कुछ ने बीजेपी को बहुमत के पार दिखाया है तो कुछ ने कांग्रेस के हाथ सत्‍ता जाने की भविष्‍यवाणी की है। गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। इनमें से कौन सा एग्जिट पोल कितना सटीक बैठता है, इसका पता तो 10 मार्च को ही चलेगा। उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव की मतगणना उसी दिन होगी। चुनाव आयोग 10 मार्च को ही नतीजे घोषित कर देगा।

एग्जिट पोल से समझिए उत्तर प्रदेश के 6 सवालों का जवाब

एग्जिट पोल्स के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर एग्जिट पोल्स के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो ये बीजेपी के लिए बड़ी जीत होगी। ऐसे में समझना होगा कि पश्चिम से लेकर पूर्व तक आखिर ऐसे कौन-कौन से समीकरण बन रहे हैं, जो सत्तारूढ़ भगवा दल की जीत में भूमिका निभाते दिख रहे हैं। आइए समझते हैं।

UP Exit Poll 2022 News In Hindi: उत्तर प्रदेश में भाजपा, पंजाब में आप की जीत का अनुमानकई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का सोमवार को अनुमान जताया गया जबकि इनमें से कुछ में उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। सीएनएन न्यूज 18, टाइम्स नाउ, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 326 व 211 के बीच सीट और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 160 व 71 के बीच सीट मिलने का अनुमान है।

Also Read: क्यों मनाया जाता है International Women’s Day, जानिए क्या है इसका इतिहास और इस साल की थीम?

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 43 फीसदी और सपा और उसके सहयोगियों को 35 फीसदी मत प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया है।

मणिपुर में किसी को बहुमत नहीं?

जी न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी मणिपुर में सरकार बना सकती है। पार्टी को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को12 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया न्यूज-जन की बात के एग्जिट पोल में मणिपुर विधानसभा की 60 में से 23 से 28 सीटें बीजेपी जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) 5 से 8 और एनपीपी को 7-8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को यहां 8 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। नीचे टेबल में देखिए कि मणिपुर में किस एजेंसी के पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

पंजाब में 70 सीटों के साथ सत्ता में आ सकती है AAP

CGSदिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। सर्वेक्षण में 117 सदस्यीय विधानसभा में आप को 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को आप को जितनी सीटें मिलने का अनुमान है, उससे आधी भी नहीं मिल सकती है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस 23.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 29 सीटें जीत सकती है। आप के 40.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 70 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दल 15.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 17 सीटें जीत सकते हैं। शिअद गठबंधन शायद एक भी सीट न जीत पाए, हालांकि उसे 6.8 फीसदी वोट मिले।

UP Exit Poll 2022 News In Hindi: अखिलेश यादव का दावा- 300 से अधिक सीट जीतेगा समाजवादी पार्टी गठबंधन

अखिलेश यादव का दावा- 300 से अधिक सीट जीतेगा समाजवादी पार्टी गठबंधन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि उनका गठबंधन 300 से ज्यादा सीटे जीतेगा और फिर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। जनता ने बुनियादी समस्याओं पर इस बार वोट किया है, हर कार्यक्रम में हमें जनता का समर्थन मिला है। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा से लड़ाई की है, प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के ही साथ है।

एग्जिट पोल (UP Exit Poll 2022 News Hindi) में उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट की झलक

टाइम्‍स नाउ नवभारत वीटो (TIMES NOW-VETO) के सर्वे में बीजेपी गठबंधन (BJP alliance) को 225, सपा गठबंधन (Samajwadi party alliance) को 151, बसपा (BSP) को 14, कांग्रेस (Congress) को 9 और अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Exit Poll 2022 Date Time: जाने यूपी समेत पांच राज्यों में कौन जीतेगा? क्या होता है एग्जिट पोल?  

न्यूज 24 और टुडेज़ चाणक्य (News 24-Todays Chanakya Exit Polls 2022) के एग्जिट पोल में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को 294 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 105 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं बीएसपी को 02 सीटें वहीं कांग्रेस केवल 1 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं अन्य को 1 सीट मिल रही है।

  • ABP News C voter exit poll: एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा 132 से 148, बसपा 13 से 21, कांग्रेस 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
  • Times Now Veto Exit Poll: इस एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 225 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा को 151 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बसपा को 14, कांग्रेस 9 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।

यूपी में किसे कितनी सीटें?

एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 403 सीटों में से बीजेपी 228 से 244 सीटे जीत सकती है. इसके अलावा अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 132 से 148 सीटें, बीएसपी 13 से 21 सीटें, कांग्रेस 4 से 8 सीटें और अन्य के 2 से 6 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.