World Coconut Day in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय नारियल दिवस (World Coconut Day 2025) 2 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस नारियल की खेती, उपयोग और नारियल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को महत्त्व देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन नारियल से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं और लोगों को नारियल से संबंधित नई तकनीकी जानकारी भी दी जाती है।
World Coconut Day History: नारियल दिवस का इतिहास
लोगों को नारियल के उपयोग का महत्त्व बताने के लिए अंतराष्ट्रीय नारियल दिवस मनाने की शुरुआत की गई। पहली बार वर्ष 2009 में अंतरराष्ट्रीय नारियल दिवस मनाया गया। इसकी स्थापना एशिया एवं प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व समाजिक आयोग (United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific – UNESCAP) द्वारा की गई थी, जो कि एक अंतर-सरकारी संगठन है।
वर्ष 1969 में 21 नारियल उत्पादक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंटरनेशनल कोकोनट कम्युनिटी ( International Coconut Community – ICC) ने 2 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय नारियल दिवस मनाने की शुरुआत की। भारत भी इसका संस्थापक सदस्य है और विश्व का तीसरा नारियल उत्पादक देश है।
World Coconut Day 2025 Theme: क्या है 2025 की थीम
प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय नारियल दिवस 2 सितंबर को मनाया जाता है और एक विशेष थीम पर आधारित होता है। वर्ष 2025 की थीम है, “ नारियल की शक्ति को उजागर करना, वैश्विक कार्रवाई को प्रेरित करना”।

इस प्रकार इसका विषय नारियल की स्थिरता, स्वास्थ्य लाभ पर आधारित है।
Also Read: Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान: भारत का महात्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन
International Coconut Day: क्या है महत्त्व
- यह दिवस लोगों को नारियल के उत्पादों की महत्ता, नारियल की खेती और उपयोगों की महत्ता बताता है ।
- यह दिवस नारियल का उत्पादन करने वाले सभी देशों को आपस में जोड़ता है।
- इस दिन लोगों को नारियल के महत्त्व का पता चलता है।
- नारियल के उत्पादन को बढ़ावा देने का यह बढ़िया तरीका है।
- इस दिन लोगों को नारियल उत्पादन में आने वाली परेशानियों से भी रूबरू कराया जाता है।
World Coconut Day 2025: कैसे मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय नारियल दिवस

अंतरर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय ( आईसीसी ) द्वारा हर वर्ष इसका विषय घोषित किया जाता है, जिस पर आधारित आयोजन करवाए जाते हैं। इस दिन:–
- लोग सोशल मीडिया पर #WorldCoconutDay का टैग चलाते हैं।
- इस दिन स्कूलों, कॉलेजों आदि में भी विशेष आयोजन करवाए जाते हैं।
- इस दिन नारियल उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाती हैं।
- इस दिन नारियल के उत्पादन से संबंधित किसानों को सम्मानित भी किया जाता है।
- इस दिन संस्थाएं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।
World Coconut Day Facts in Hindi: कुछ विशेष तथ्य
नारियल मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इसके तेल में एंटी – बैक्टीरियटल गुण होते हैं। नारियल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, क्योंकि नारियल मिनरल्स, फाइबर और विटामिन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। नारियल का प्रत्येक हिस्सा उपयोगी होता है, इसी लिए इसे ‘Tree Of Life’ भी कहा जाता है।
जानिए मनुष्य शरीर को हाइड्रेट रखने का गजब तरीका
मनुष्य जन्म बहुत अनमोल है, इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। हमारे शास्त्रों में भी यह प्रमाण है कि मोक्ष केवल मनुष्य शरीर में ही संभव है। यह मानव शरीर सांसों से चलता है और सांस हमें ईश्वर प्रदान करता है। शरीर में किसी भयंकर रोग का कारण भयंकर पाप कर्म होते हैं, जिनको केवल ईश्वर की भक्ति से काटा जा सकता है।
हमारे पवित्र शास्त्रों में भी यही प्रमाण है कि मनुष्य का शरीर निरोग सच्ची भक्ति से बने पुण्यों से ही रह सकता है। सच्ची भक्ति केवल सच्चा संत ही दे सकता है, वर्तमान में सच्चा संत केवल संत रामपाल जी महाराज हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट कीजिए जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज एप पर।

















