पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड: इस कार्ड के ज़रिए 12 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों और ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली में चलने वाली DTC और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। इस कार्ड में धारक का नाम और फोटो होगा। यह कार्ड राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के तहत जारी किया जा रहा है इसलिए भविष्य में यह मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
“पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड” से जुड़े मुख्य बिंदु:
- दिल्ली सरकार ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च किया, जिसके ज़रिए 12+ वर्ष की महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति DTC और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे।
- कार्ड में धारक का नाम और फोटो होगा और यह राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम पर आधारित है, जिससे भविष्य में मेट्रो सहित अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उपयोग संभव होगा।
- यह कार्ड पिंक स्लिप में हो रहे दुरुपयोग को रोकने और यात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आसान बनाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: सरकारी वेबसाइट/सहेली पोर्टल पर जाकर ID Proof + दिल्ली Address Proof अपलोड करके आवेदन कर सकते है।
- यह योजना दिल्ली की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत और यात्रा में सुविधा प्रदान करेगी।
- सरकार ने नॉन-कन्फर्मिंग एरिया में निजी स्कूलों को मान्यता देने का फैसला भी किया है, जिससे हज़ारों बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?
‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए बनाया गया एक पर्सनल स्मार्ट कार्ड है, जिस पर कार्डहोल्डर का नाम और फोटो होगा, इस कार्ड के ज़रिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री ट्रेवल की सुविधा मिलेगी, साथ ही इसमें रिचार्ज और टॉप-अप की भी सुविधा मिलेगी, ताकि भविष्य में इसे अन्य ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी इस्तेमाल किया जा सके।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लॉन्च करने के क्या कारण है?
पहले महिलाओं के लिए पिंक स्लिप दी जाती थी, जिसमें अनियमितता और दुरुपयोग की शिकायतें आती थीं। स्मार्ट कार्ड आने से धोखाधड़ी खत्म होगी, पहचान स्पष्ट होगी, सफर आसान और सम्मानजनक होगा, सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं बेझिझक और सुरक्षित तरीके से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकें।
पिंक कार्ड के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- दिल्ली की महिला / ट्रांसजेंडर
12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की लड़कियां
- दिल्ली में रहने का Residence Proof ज़रूरी
कैसे करें आवेदन? (घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया)
1. दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट / सहेली कार्ड पोर्टल पर जाएं।
2. आवेदन फॉर्म भरें।
3. अपना पहचान प्रमाण (ID Proof) और दिल्ली निवास प्रमाण (Address Proof) अपलोड करें।
4. फॉर्म सबमिट करें।
5. कार्ड घर पर भेजा जाएगा / या pick up की जानकारी दी जाएगी।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से क्या क्या लाभ मिलेंगे?
- DTC और क्लस्टर बसों में पूरी तरह फ्री ट्रैवल
- बार-बार टिकट लेने के झंझट से छुटकारा या पिंक स्लिप दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- सफर तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
- भविष्य में मेट्रो और अन्य परिवहन से लिंक होने की संभावना
- दिल्ली की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा
दिल्ली सरकार नॉन कन्फर्मिंग एरिया के स्कूलों को मान्यता देने का फैसला लिया
सरकार ने गैर-अनुचित (Non-Conforming) क्षेत्रों में निजी स्कूलों को मान्यता देने का भी फैसला लिया है, जिससे हजारों बच्चों को “शिक्षा का अधिकार” सुनिश्चित होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
Also Read: Delhi’s ‘Saheli Smart Card’ Set to Transform Women’s Travel Freedom This Bhai Dooj
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से जुड़े मुख्य FQS
1. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड किसे मिलेगा?
उत्तर:दिल्ली में रहने वाली 12 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति इस कार्ड के लिए पात्र हैं।
2. इस कार्ड से कौन-कौन सी बसों में मुफ्त यात्रा की जा सकेगी?
उत्तर: DTC और क्लस्टर बसों में पूरी तरह फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।
3. कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: दिल्ली सरकार की “पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड” पोर्टल/ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ID Proof और Address Proof अपलोड करना ज़रूरी होगा।
4. गुलाबी सहेली कार्ड कैसे मिलता है?
उत्तर: दिल्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल या शहर भर में निर्धारित डीटीसी काउंटरों पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद, पिंक सहेली कार्ड जारी किया जाएगा।
5. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?
उत्तर: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया एक विशेष यात्रा कार्ड है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और मुफ्त सार्वजनिक बस यात्रा उपलब्ध कराना है।

















