M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 (Hurun India Rich List 2025) में मुकेश अंबानी ₹9.55 लाख करोड़ संपत्ति के साथ नंबर 1 पर हैं, जबकि गौतम अडाणी दूसरे और 44 साल की रोशनी नादर तीसरे स्थान पर। शाहरुख खान भी पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए।
1 अक्टूबर 2025 को M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List 2025) जारी की गई। इस साल की सूची में 1,687 भारतीय शामिल हैं, जिनकी नेटवर्थ ₹1,000 करोड़ से अधिक है। सभी की कुल संपत्ति ₹167 लाख करोड़ आंकी गई, जो भारत की कुल GDP का लगभग आधा हिस्सा है।
Also Read: NCRB Report 2023 State Wise: Telangana tops in Crimes against Women
1. मुकेश अंबानी फैमिली (₹9.55 लाख करोड़)
2. गौतम अडाणी फैमिली (₹8.14 लाख करोड़)
3. रोशनी नादर मल्होत्रा फैमिली (₹2.84 लाख करोड़)
4. सायरस पूनावाला फैमिली (₹2.46 लाख करोड़)
5. कुमार मंगलम बिड़ला फैमिली (₹2.32 लाख करोड़)
6. नीरज बजाज फैमिली (₹2.32 लाख करोड़)
7. दिलीप संघवी फैमिली (₹2.30 लाख करोड़)
8. अज़ीम प्रेमजी फैमिली (₹2.21 लाख करोड़)
9. गोपीचंद हिंदुजा फैमिली (₹1.85 लाख करोड़)
10. राधाकिशन दमानी फैमिली (₹1.82 लाख करोड़)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल इतिहास रच दिया।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 यह साफ बताती है कि भारत तेजी से आर्थिक रूप से मजबूत बन रहा है। जहाँ मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की बादशाहत कायम है, वहीं रोशनी नादर जैसी महिलाएं और शाहरुख खान जैसे नए नाम इस लिस्ट में नई चमक ला रहे हैं। बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि भारत के कारोबारी और स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहे हैं। आने वाले समय में यह लिस्ट और भी विविधतापूर्ण और आश्चर्यजनक हो सकती है।
आज से लगभग 650 वर्ष पूर्व पूर्ण परमात्मा, असंख्य ब्रह्मांड के मालिक , कबीर परमेश्वर जी आए थे जिन्होंने निर्धन धाणक जुलाहा रूप में लीला की थी । संत रामपाल जी के सत्संग प्रवचनों से हमें यह पता चलता है कि उन्होंने यह लीला इसलिए कि जिससे वह हमें समझा सकें कि बच्चों परमात्मा प्राप्ति के लिए घणे धन की आवश्यकता नहीं है, मोक्ष सच्ची भक्ति से होगा ना की अमीर होने से।
परमात्मा कबीर जी को वह बच्चा प्यारा है जो सत भक्ति करता है चाहे वह कितना ही निधन हो।
कबीर सब जगह निर्धना, धनवंता ना कोए।
धनवंता सोई जानिए, जापै राम नाम धन हुए ।।
हम चाहे कितने ही अमीर क्यों न हो जाएँ, करोड़ों-अरबों की संपत्ति जोड़ लें, परंतु यह सब यहीं छूट जाएगा। असली धन वह है जो हमारे साथ मृत्यु के बाद भी जाता है , वो है “भक्ति का धन”। यही धन हमें मोक्ष और सतलोक तक पहुँचाने वाला है।
कबीर तन धन सुखिया कोई ना देखा, जो देखा सो दुखिया हो ।
उदय अस्त की बात करत हो , मैंने सबका किया विवेका हो ।।
तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी बताते हैं कि यहां का सुख नकली है, ये कभी हमारे साथ स्थायी रूप से नहीं रह सकता। एक दिन यह सब छोड़कर जाना ही होगा। उन्होंने समझाया है कि यदि हमें सतलोक जाना है तो हमें परमात्मा की शरण में आना होगा और उनके बताए हुए सतभक्ति मार्ग का अनुसरण करना होगा।
वे बताते हैं कि हमें प्रत्येक श्वास के साथ सतनाम का जाप करना चाहिए, वरना हमारी साँसें व्यर्थ जा रही हैं। यह काल भगवान का जाल है जो हमें उलझाए रखता है ताकि हम भक्ति न कर सकें और 84 लाख योनियों के चक्र में फँसे रहें।
अधिक जानकारी के लिए अवश्य विज़िट करें www.jagatgururampalji.org
मुकेश अंबानी और उनका परिवार ₹9.55 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे अमीर हैं।
गौतम अडाणी और परिवार की कुल नेटवर्थ ₹8.14 लाख करोड़ है और वे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ₹2.84 लाख करोड़ संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-3 में शामिल हुईं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ₹12,490 करोड़ नेटवर्थ के साथ पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए।
इस बार की लिस्ट में कुल 1,687 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 350 से अधिक अरबपति हैं।
The Reserve Bank of India (RBI) has released the official list of bank holidays for November 2025, confirming that both… Read More
November 1 turned into a vibrant celebration across India as eight states and the national capital marked their Foundation Day… Read More
As 31 October 2025 approached, the festival of Halloween was set to captivate millions around the globe, not just with… Read More
The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) has officially declared the Higher Secondary (HS) 3rd Semester Result 2025-26… Read More
Indira Gandhi Death Anniversary 2025: On 31 October 2025, India marks the 41st death anniversary of Indira Gandhi , the… Read More
Friday morning turned out to be a nightmare for thousands of commuters on the Delhi Metro Red Line, as a… Read More
This website uses cookies.