तमिलनाडु अब देश का पहला राज्य बन गया है, जो 1 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त HPV वैक्सीन (सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन) देगा। राज्य सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है ताकि कम उम्र से ही लड़कियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा दी जा सके। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमणियन ने बताया कि सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 38 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। यह वैक्सीन सभी सरकारी अस्पतालों और स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
तमिलनाडु की HPV वैक्सीन पहल से संबंधित मुख्य बिंदु
1. तमिलनाडु देश का पहला राज्य बना , जो 1 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त HPV वैक्सीन देगा।
2. यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए, दी जाएगी, जो महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है।
3. राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 38 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और इसे स्कूलों व सरकारी अस्पतालों से शुरू किया जाएगा।
4. HPV वायरस, जो यौन संपर्क से फैलता है सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है।
5. WHO की गाइडलाइन्स के अनुसार, 9–14 साल की उम्र में वैक्सीन देना सबसे प्रभावी होता है और यह 90% तक सुरक्षा देती है।
6. तमिलनाडु की यह पहल साबित करती है कि रोकथाम ही इलाज से बड़ी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को कैंसर से बचाया जा सकेगा।
हर साल बढ़ रहे हैं सर्वाइकल कैंसर के मरीज़
भारत में हर साल लगभग 1.25 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं, जिनमें से करीब 70,000 महिलाओं की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह बीमारी समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से पूरी तरह रोकी जा सकती है।
सर्वाइकल कैंसर दुनियाभर में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। वर्ष 2022 में इसके लगभग 6,60,000 नए मामले और लगभग 3,50,000 मौतें दर्ज की गईं।
सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण क्या है?
सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है, जो यौन संपर्क से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि अगर वैक्सीन 9 से 14 साल की उम्र में दे दी जाए, तो यह वायरस के संक्रमण से लगभग 90% तक सुरक्षा प्रदान करती है। इसी कारण तमिलनाडु सरकार ने इसे बचपन में ही इसे लागू करने का फैसला किया है।
तमिलनाडु सरकार का लक्ष्य हर लड़की को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा दिलवाना है।
Also Read: संतुलित आहार और आध्यात्मिक जीवन शैली से पाएं फैटी लिवर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत
स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमणियन ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि तमिलनाडु की कोई भी लड़की भविष्य में इस बीमारी (सर्वाइकल कैंसर) से न गुज़रे। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह अभियान स्कूलों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से शुरू होगा। आने वाले महीनों में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
WHO की गाइडलाइन्स के अनुसार HPV वैक्सीन की खुराक और तमिलनाडु की पहल
WHO की नई गाइडलाइन्स के अनुसार HPV वैक्सीन इस प्रकार दी जानी चाहिए:
- 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए एक या दो डोज़
- 15 से 20 वर्ष की लड़कियों और महिलाओं के लिए एक या दो डोज़
- 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 6 महीने के अंतराल पर दो डोज़
- यह वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ सुरक्षा देती है, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। इसे 9–14 साल की उम्र में देना सबसे प्रभावी माना जाता है।
- वैक्सीन लेने के बाद भी समय-समय पर पैप स्मीयर टेस्ट या सर्वाइकल स्क्रीनिंग ज़रूरी होती है ताकि बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके।
सच्ची भक्ति से मिटता है हर रोग — कैंसर भी हार मान लेता है
तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज बताते हैं कि आज इंसान ने विज्ञान में बड़ी प्रगति कर ली है, लेकिन फिर भी रोग और कष्ट खत्म नहीं हुए। असल कारण यह है कि हमने अपने जीवन का सच्चा उद्देश्य, ‘परमात्मा की भक्ति’, भुला दिया है। जब मनुष्य परमात्मा की शरण में आता है और सच्चा नाम-उपदेश प्राप्त करता है, तब उसका तन-मन और आत्मा तीनों शुद्ध हो जाते हैं।
तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी ने की बार अपने सत्संगों में कहा है कि जो भक्त सच्ची भक्ति करता है, उसका कैंसर तो क्या, कैंसर का कारण भी नष्ट हो जाता है क्योंकि परमात्मा कबीर साहेब की शक्ति ऐसी है जो मृत को जीवित कर दे, असंभव को संभव बना दे।
जो रोग विज्ञान नहीं मिटा सकता, वह भक्ति की शक्ति मिटा देती है। लेकिन यह तभी संभव है जब व्यक्ति पूरी श्रद्धा, नियम और सत्य भक्ति के साथ परमात्मा की शरण ले।
शरीर का इलाज दवा से होता है, पर आत्मा का इलाज केवल सतभक्ति से।
परमात्मा की सच्ची भक्ति अपनाएँ, क्योंकि वही असली “टीका” है जो जन्म, मृत्यु और रोगों से मुक्ति देता है।
संदेश: जो सच्चे परमात्मा कबीर साहेब की भक्ति करता है, उसे न केवल कैंसर, बल्कि हर प्रकार का दुख, भय और रोग भी छू नहीं सकते।
तमिलनाडु में 1 से 14 वर्ष की लड़कियों को फ्री कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी, इससे जुड़े प्रमुख FAQs
प्रश्न 1: आजकल तमिलनाडु किस वजह से चर्चा में है?
उत्तर: तमिलनाडु भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां 1 से 14 साल की सभी लड़कियों को फ्री HPV वैक्सीन (सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन) दी जाएगी।
प्रश्न 2: HPV वैक्सीन क्या है?
उत्तर: HPV (Human Papilloma virus) वैक्सीन एक टीका है ,जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव होगी।
प्रश्न 3: यह योजना किस आयु की लड़कियों के लिए है?
उत्तर: यह योजना 1 से 14 वर्ष की सभी लड़कियों के लिए लागू की गई है।
प्रश्न 4: इस वैक्सीन की कितनी डोज़ दी जाएगी?
उत्तर: WHO की गाइडलाइन्स के अनुसार, 1 से 14 वर्ष की लड़कियों को एक या दो डोज दी जाती हैं। डोज की संख्या उम्र पर निर्भर करती है।
प्रश्न 5: यह वैक्सीन किस बीमारी से बचाव करती है?
उत्तर: यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर, जो HPV वायरस से होता है, और इस खतरे को 90% तक बचाव करेगी।

















